सरदारशहर: बीहड़ बुंगली बालाजी मंदिर के पास झाड़ियों में मिला एक व्यक्ति का शव, पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव का करवाया पोस्टमार्टम
सरदारशहर बीहड़ बुंगली बालाजी मंदिर के पास रविवार को वहां पर क्रिकेट खेल रहे युवाओं को एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव की शिनाख्त बुकनसर बड़ा निवासी 42 वर्षीय गोवर्धन पुत्र हुणताराम जाट के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जहां पर