इगलास: इगलास के गांव तोछीगढ़ में किसानों के मसीहा छोटूराम को दी गई श्रद्धांजलि
Iglas, Aligarh | Nov 24, 2025 इगलास में परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में किसानों के मसीहा रहबर-ए-आजम दीनबंधु सर छोटूराम की 144वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने छोटूराम की जीवनी सुनाते हुए कहा कि वे साधारण किसान परिवार में जन्म लेने के बावजूद सदैव असाधारण कार्य ही किए थे।