कानपुर: अनवरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाटूश रोड पर मिला 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव
गुरुवार 2 बजे थाना अनवरगंज क्षेत्र के लाटूश रोड स्थित प्रभुलाल प्रेम जी बोल एण्ड कम्पनी दुकान के सामने एक अज्ञात पुरुष (उम्र लगभग 40 वर्ष) का शव लावारिस अवस्था में मिला है। मृतक ने भूरे रंग की शर्ट व नीली हाफ पैंट पहने हुए है। आस-पास के लोगों के अनुसार वह मूलगंज चौराहे पर घूमता रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को शिनाख्त कराने के प्रयास जारी है।