कादीपुर: रुपईपुर गांव निवासी वृद्ध महिला को सांप ने काटा, हुई मौत
अखंड नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रूपईपुर गांव निवासिनी एक वृद्ध महिला को सुबह सोमवार को लगभग 10:30 बजे सांप ने काट लिया जहां पर उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, इसी दौरान उसे झाड़ फूंक करने के लिए परिजनों ने ले गए ,लेकिन ज्यादा हालत खराब होने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस अग्रिम,, कार्रवाही में जुटी