मुंगेर: वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के बसगढ़ा मोहल्ला में शनिवार को एक महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Munger, Munger | Mar 16, 2024 वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के बसगढ़ा मोहल्ला में शनिवार को एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने खुदकशी की सूचना वासुदेवपुर पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पति राजेश कुमार झा ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और जब खिड़की से झांकने के बाद देखा तो रश्मि पंखे से झूल रही थी।