बारा: घूरपुर थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस पर एसीपी कौंधियारा द्वारा क्षेत्र से आए फरियादियों की सुनी गई फरियाद
Bara, Allahabad | Aug 10, 2024 शासन द्वारा आयोजित माह के दूसरे व चौथे शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना दिवस का आयोजन किया जाता है,इस दौरान क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण किया जाता है,आज शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर घूरपुर थाना परिसर में एसीपी कौंधियारा विवेक यादव द्वारा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी गई,तथा निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।