बारा: नारीबारी - कोराव मार्ग पर बिजली के तार पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति हुई बाधित,मरम्मत में जुटे कर्मचारी
Bara, Allahabad | Aug 10, 2024 प्रयागराज में मौसम में खासा बदलाव हुआ है कहीं तेज बारिश तो कहीं तेज हवाएं चल रही हैं,बारिश व तेज हवाओं के दौरान कई स्थानों पर घर व पेड़ गिरने की खबरें सामने आ रही है, ताजा मामला नारी बारी क्षेत्र के नारीबारी- कोराव मार्ग का है, जहां पर बिजली के तार पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई,स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत विभाग को मामले की सूचना दी गई है।