बख्तियारपुर: रूपस मरुआही में युवक को जलाकर मारने की कोशिश, पैर झुलसे, PMCH रेफर
सालिमपुर थाना क्षेत्र के रूपस मरुआही गांव में चीकू कुमार पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया,जिसमें उसका पैर बुरी तरह झुलस गया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसे स्थानीय लोगों ने बख्तियारपुर CHC पहुंचाया,जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने PMCH रेफर कर दिया। जख्मी चीकू ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की