औरैया: गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में औरैया के वकीलों ने फफूद रोड पर लगाया जाम
गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट के विरोध में बुधवार सुबह 11 बजे औरैया शहर के मुंशिफ कोर्ट के वकीलों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने वकीलों से बात करते हुए मामले को शांत कराया। कुछ समय बाद वकील पुलिस की बात मान गए और उन्होंने जाम खोल दिया। जाम खोलने के बाद यातायात को