पूरनपुर: घुंघचाई चौराहे से संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रीय आवाहन पर ट्रैक्टर मार्च निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रीय आवाहन पर 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर घुंघचाई चौराहे से नेशनल हाईवे होते हुए। खमरिया पट्टी, एलआईसी चौराहा से तिरंगा चौक स्टेशन रोड होते हुए ट्रैक्टर मार्च तहसील परिसर में पहुंचा। जहां किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।