नजफगढ़: दिल्ली पुलिस क्राइम की ब्रांच ने नजफगढ़ से 2 पिस्टल के साथ एक हथियार सप्लायर को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक हथियार सप्लायर को नजफगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम अमित कुमार है जो हरियाणा के झज्जर ज़िले का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 2 पिस्टल व 3 ज़िंदा कारतूस बरामद किये है। इसके ऊपर पहले से ही हरियाणा में 2 आपराधिक मामले दर्ज़ है। आरोपी गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई किया करता था।