नरपतगंज: फतेहपुर में 2100 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, फतेहपुर वार्ड 9 में नवनिर्मित शिव मंदिर की हो रही स्थापना
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर से शनिवार को 2100 की संख्या में महिलाओं व कुमारी कन्याओं के द्वारा बैंड बाजा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो कलश यात्रा सुरसर नदी में जलभर वापस मंदिर पहुचा।