टिकारी: टिकारी बाजार में रामनवमी की झांकी आधी रात तक घूमी, सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहा मुस्तैद
Tikari, Gaya | Mar 27, 2026 टिकारी बाजार में रामनवमी को लेकर आयोजित झांकी गुरुवार आधी रात तक विभिन्न सड़कों और गलियों में गई। महावीर स्थान से निकलकर थाना, बस स्टैंड, बेलहड़िया मोड, दुर्गा स्थान, बुढ़वा महादेव स्थान तक घुमी, जिसमें साज-सजा गाजे-बाजे के अलावा बाहर से आये कलाकारों द्वारा देवी देवताओं की झांकी ने सबका मन मोह लिया। जबकि आयोजन को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी तरह मुस्तैद रहा