रायगढ़: मंगल कार्बन प्लांट में हादसे में घायल 9 माह की बच्ची की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजन बोले- FIR वापस लेने बना रहे दबाव
आपको बता दे कि मंगल कार्बन प्लांट हादसे में झुलसी 9 महीने की बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची का रायपुर के निजी बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में इलाज चल रहा था, जहां सोमवार शाम मासूम की मौत हो गई। कई मजदूर 80-90% तक झुलस गए हैं।