बुलंदशहर: हरिद्वार के राष्ट्रीय युवा शक्ति सम्मेलन में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष को सामाजिक कार्यों के लिए किया जाएगा सम्मानित
देश भर से चयनित एक दर्जन युवाओं को मंच पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने बताया कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन के इस वार्षिक समारोह में बुलंदशहर से पहली बार किसी संस्था का चयन किया गया है। यह पुरस्कार हमारी संस्था राष्ट्र चेतना मिशन एवं समस्त जनपदवासियों के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।