बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के निजामपुर गांव में गुरुवार को 7 बजे के आसपास गाली गलौच को लेकर देखते ही देखते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे । जिससे एक पक्ष के जितेंद्र पुत्र सुबेदार, सुबेदार पुत्र मिता सिंह व धीरेंद्र पुत्र रुमसिंह व दूसरे पक्ष के विजनेश पुत्र राकेश, सावित्री पत्नी अनेकपाल,गंगाजलि व राकेश घायल हो गए । घायलों ने पुलिस को तहरीर दी है।