रायपुर: कोल कारोबारियों की हत्या की सुपारी देने वाले गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर पुलिस हिरासत में लेकर करेंगी पूछताछ
Raipur, Raipur | Jun 12, 2024 रायपुर और रायगढ़ के कोल कारोबारियों की हत्या की सुपारी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से जुड़े अमन साव उर्फ अमन साहू को रायपुर लाने की तैयारी पुलिस कर रही है। अमन झारखंड की जेल में बंद है। पुलिस रायपुर कोर्ट में अर्जी लगाएगी। प्रोडक्शन वारंट मिलने के बाद वहां की जेल से लाकर इस केस में उनकी भूमिका की जांच की जाएगी।