ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर के कई इलाकों में रविवार को 3 से 5 घंटे बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य जारी
ग्वालियर में रविवार 8 मार्च को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस और आरडीएसएस योजना के तहत 33 केवी लाइन के विभक्तीकरण कार्य के कारण शहर के कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में 3 से 5 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। यह जानकारी बिजली विभाग ने शनिवार शाम 5 बजे जारी की है।