श्रीकरणपुर वार्ड-19 हरजीत सिंह गिल के चौक पर परीक्षा देकर घर लौट रही दो छात्राओं का पीछा कर फब्तियां कस रहे युवक की स्थानीय युवकों ने पकड़कर पिटाई कर दी। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी अनुसार मौके पर लोगों के इकट्ठा होने पर युवक ने छात्राओं के पैर पकड़कर माफी मांगी, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा।