नवादा: नवादा साइबर थाना में डीएसपी ने किया खुलासा, नेपुरा से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Jul 6, 2025 नवादा पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के नेपुरा निवासी सुरज कुमार के रूप में हुई है। रविवार को लगभग 4:30 बजे जानकारी दी गई।