पिरटांड स्थित मधुबन में मंगलवार को 3 बजे तीन दिवसीय पारसनाथ मकर संक्रांति मेला की शुरूआत हुई। उद्घाटन कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में झामुमो जिला समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें सुमित कुमार और रॉकी सिंह सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे।