इंदौर: वन विभाग ने आरआर केट से रेस्क्यू किया तेंदुआ, तेंदुए को स्वास्थ परिक्षण के लिए वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी लेकर आए जू
Indore, Indore | Mar 15, 2024 इंदौर वन विभाग की टीम को सूचना मिले थे के आरआर केट परिसर में पिछले कुछ दिनों से लगातार कुछ तेंदुए की मूवमेंट्स नजर आई है, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पूरे परिसर में पिंजरे लगाकर एक तेंदुए को पकड़ने में सफलता पाई है, वहीं पकड़े गए तेंदुए को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने तेंदुए को जंगल में छोड़ने के लिए बिल्कुल उपयुक्त बताया।