गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत ओखरगाढ़ा के शंखडीया गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गांव के एक पक्के कुएं से छह वर्षीय बालक का शव बरामद किया गया है। बालक पिछले दो दिनों से लापता था, जिसकी खोजबीन परिजन एवं ग्रामीण कर रहे थे।मृतक की पहचान रमना थाना क्षेत्र के बटुआ गांव निवासी विजय उरांव के पुत्र के रूप में की गई है।