मांगरौल: बापरली गांव में विषाक्त पदार्थ खाने से एक युवती की तबीयत बिगड़ी, उपजिला अस्पताल मांगरौल से बारां किया रैफर
Mangrol, Baran | May 16, 2025 मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के बापरली गांव में घर पर विषाक्त पदार्थ खाने से एक युवती की तबियत बिगड़ गई परिजन इसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल मांगरोल लेकर पहुंचे प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर इसे बारां रैफर कर दिया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूआ राम ने बताया कि विषाक्त पदार्थ खाने से शिवानी पुत्री राम-लखन मीणा की तबियत बिगड़ गई।