मांगरौल: 11 के.वी. फीडर सीसवाली व PHED फीडर से संबंधित शहर की विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
Mangrol, Baran | May 14, 2025 जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड़ सीसवाली उपखण्ड के सहायक अभियन्ता राधेश्याम मीणा ने बुधवार शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि गुरूवार 15 मई को दोपहर 12:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक 11 के.वी. सीसवाली व PHED लाईनों पर PHED की नई लाईन का कार्य करने के कारण 11 के.वी. फीडर सीसवाली व PHED फीडर से संबंधित शहर की विद्युत आपुर्ति बंद रहेगी।