इटावा: पुलिस लाइन में 75वें गणतंत्र दिवस पर DM और SSP ने ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ
Etawah, Etawah | Jan 26, 2024 शुक्रवार को 75 वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित परेड कार्यक्रम में जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण करके सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई. कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये. एसएसपी ने पुलिस कर्मियों व बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।