सूरजपुर: सरकारी दस्तावेज को पेट्रोल डालकर आग लगा दिया, प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के दस्तावेज जलकर खाक, हुई गिरफ्तारी
गुरुवार को दोपहर 2:00 मिली जानकारी, सरकारी रिकॉर्ड जलाने वाला युवक गिरफ्तार मनरेगा और पीएम आवास के दस्तावेजों में लगाई थी आग, सूरजपुर के बांसापारा में मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना के रिकॉर्ड जलाने के मामले में पुलिस ने सर्वेश साहू (24) को गिरफ्तार किया। 7 मार्च को पंचायत में ऑनलाइन रिकॉर्ड देखने पहुंचे अधिकारियों से गाली-गलौज कर आरोपी ने आग लगा दी थी।