हौज खास: दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा प्रदेश के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है : दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा प्रदेश के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, निजी स्वार्थ और अपनी छवि को धूमिल होने से बचाने के लिए सरकार द्वारा स्कूलों के कक्षा 9वीं के नतीजों में 17 हजार से अधिक छात्रों को दूसरी बार फेल किया गया है, इस समाचार ने शिक्षा मंत्री के वर्ल्ड क्लास शिक्षा के दावों की पोल खोल दी है।