कन्नौज: कन्नौज में झूमते-नाचते मनमोहक झांकियों के साथ पहुंचे शिवभक्त, कांवड़ियों के लिए किया गया विशाल भंडारा
कन्नौज में शुक्रवार शाम 6 बजे हरदोई जनपद के विलग्राम से चलकर एक बड़ी संख्या में शिवभक्त एक साथ काॅवड़ यात्रा लेकर पहुंचे, इस दौरान मनमोहक झांकियां भी देखने को मिली जो काॅवड़ यात्रा के साथ चल रही थी, काॅवड़ यात्रा मेंहदी घाट से होती हुई कन्नौज शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में पहुंची जहां पर काॅवड़ियों को विशाल भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया।