पचपदरा: असम के राज्यपाल महामहिम गुलाबचंद कटारिया 26 अप्रैल को नाकोड़ा के दौरे पर रहेंगे
श्री चंपालाल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपत बांठिया ने शुक्रवार को जानकारी देकर बताया कि असम के राज्यपाल महामहिम गुलाबचंद कटारिया 26 अप्रैल को नाकोड़ा के दौरे पर रहेंगे। नाकोड़ा में दर्शन पूजन कर क्षेत्र के लिए अमन चैन की कामनाएं करेंगे। वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं से जन समस्याओं पर विशेष चर्चा करेंगे। इसके बाद 27 अप्रैल को जालौर होते हुए उदयपुर रवाना होंगे।