नरसिंहगढ़: सराना पंचायत में सीसी रोड बनने से लोगों को मिली राहत
नरसिंहगढ़ के ग्राम पंचायत सराना में विकास कार्यों को लेकर गुरुवार शायं 5 बजे सरपंच मनोज कलावत ने विधायक मोहन शर्मा से मुलाकात की। सरपंच ने मिठाई खिलाकर विधायक का आभार जताया। सराना में सीसी रोड, पुलिया, उप स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, स्वागत द्वार और पानी टैंकर जैसे कार्य पूरे हुए हैं। इन सभी कार्यों का भूमिपूजन विधायक मोहन शर्मा ने किया था