बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक और उल्लास, उमंग, हंसी-ठिठोली का पर्व होली को लेकर शहर और गांवों में उत्साह चरम पर है। शहर से लेकर कई ग्रामीण अंचलों में सोमवार की देर रात होलिका दहन के साथ होली के त्योहार की शुरुआत हो गई। किंतु मंगलवार को रंग नहीं खेला गया। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। चंद्रग्रहण के दौरान सुबह 09 बजे सूतक काल प्रभावी हो गया है।