सदर बाज़ार: केला घाट रोड से 30 मीटर तक पीछा कर वाहन चोर को कश्मीरी गेट पुलिस ने किया गिरफ्तार चोरी के दो बाइक और चाकू बरामद
उत्तरी जिला की डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने बुधवार को मीडिया को बताया कि कश्मीरी गेट पुलिस ने केला घाट रोड के पास से करीब 30 मीटर तक पीछा कर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान न्यू उस्मानपुर निवासी 23 वर्षीय श्याम और रोहित के तौर पर हुई है उसके पास से चोरी की दो बाइक और एक चाकू भी बरामद हुआ है वह पहले से भी पांच आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है