मेरठ: लिसाडी गेट क्षेत्र में गौतस्करों ने महिला पर किया हमला, सड़क पर गिराकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Apr 4, 2025 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर में गोतशकरी की शिकायत पुलिस से करने पर को तस्करों ने एक महिला पर हमला बोल दिया। दबंगों ने महिला को सड़क पर गिराकर पीट दिया। वही घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित महिला ने दबंग गौतस्करों की शिकायत पुलिस से की है पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा लिखकर उनकी तलाश शुरू कर दी है