सिमडेगा: राज्य स्तरीय कुश्ती में सिमडेगा का परचम, सरस्वती ने जीता स्वर्ण पदक
सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार, हरिहरगंज (पलामू) में 14-16 नवंबर तक हुई सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में सिमडेगा की सरस्वती कुमारी ने 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता। अंशु प्रीति कुमारी (43 किग्रा) और होलिका कुमारी (46 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया। तीनों खिलाड़ी कुरडेग प्रखंड की हैं।