सिमडेगा: सिमडेगा में अंडर-16 क्रिकेट लीग की शुरुआत
सिमडेगा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सोमवार सुबह 10 बजे अलबर्ट एक्का स्टेडियम में अंडर-16 लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। जिले की 12 टीमों की भागीदारी के साथ पहला मैच वीआईपी ठेठईटांगर बनाम स्क्वायड सिमडेगा के बीच खेला जा रहा है। उद्घाटन जेएससीए बोर्ड सदस्य श्रीराम पुरी व अन्य अतिथियों ने किया। बेहतर खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए होगा।