भाटपार रानी: कंचनपुर पथरदेवा मार्ग पर बकरी चरा रही बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने मारी ठोकर, हुई घायल
गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे पत्थरदेवा के भेलीपट्टी की रहने वाली 65 वर्षीय सैरून निशा जो बकरी चरा रही थी।इसी दौरान तेश रफ्तार की बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उनको समीप के चिकित्सालय लेकर गए,चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया। परिजन देवरिया के प्राइवेट चिकित्सालय में उनका उपचार करा रहे है।