डोईवाला: देर रात नाबालिग की मौत से गुस्साए लोगों ने डोईवाला कोतवाली का किया घेराव, जमकर हुआ हंगामा
डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के बुल्लावाला–कुड़कावाला इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब केशवपुरी बस्ती की एक 14 वर्षीय नाबालिग का शव एक स्क्रीनिंग प्लांट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जानकारी के मुताबिक, मृतका तीन बच्चों के साथ कबाड़ बिनने के लिए क्षेत्र में गई थी। लेकिन कुछ देर बाद उसका शव स्क्रीनिंग प्लांट से बरामद हुआ।