इंदौर: लसुड़िया क्षेत्र की युवती की फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाकर की गई ₹50 हजार व ID से किए जा रहे हैं अश्लील पोस्ट, मामला दर्ज
Indore, Indore | Jul 7, 2024 इंदौर के लसूडिया इलाके में रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें युवती ने बताया कि पिछले कई दिनों से उसकी एक फर्जी आईडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहा है। वहीं जब युवती ने उस आईडी पर संपर्क किया, तो आईडी बंद करने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की गई। जिसपर लसुड़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।