जानसठ: मीरापुर क्षेत्र के गांव कैथोड़ा में उपलों के ढेर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
मीरापुर क्षेत्र के गांव कैथोड़ा में शुक्रवार शाम 6:00 बजे के आसपास उस समय ह्ड़कंप मच गया जब गांव के बाहर रखे हुए उपलों के ढेर में अचानक अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई देखते ही देखते चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला,गनिमत रही की समय रहते हुए आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया अन्यथा यहां पर कोई जनहानि या बड़ा हादसा भी हो सकता था।