पिपलोदा: ग्राम पंचेवा में मोटरसाइकिल ने मारी एक व्यक्ति को टक्कर, पुलिस ने किया केस दर्ज
Piploda, Ratlam | Apr 15, 2024 पिपलौदा थाना अंतर्गत पप्पू माली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि ग्राम पंचेवा में दशरथ नामक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर फरियादी को टक्कर मार दी, जिससे उसे चोट आई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।