पिपलोदा: ग्राम काबुल खेड़ी में एक व्यक्ति ने मोबाइल रखने की बात को लेकर पत्नी से की मारपीट, दी धमकी
Piploda, Ratlam | Apr 13, 2024 पिपलोदा थाना अंतर्गत रुबीना नामक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि ग्राम काबुल खेड़ी में हनीफ नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से मोबाइल रखने की बात को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना महिला द्वारा थाने पर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।