ज्ञानपुर: पुलिस लाइन ज्ञानपुर में 26वीं जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की हुई शुरुआत
पुलिस लाइन में सोमवार को 26वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। पहले दिन जूनियर वर्ग बालिका कबड्डी में भदोही और बालक वर्ग में औराई ब्लॉक की टीम विजेता बनी। योगा में ज्ञानपुर, खो-खो एवं पीटी में भदोही ब्लॉक ने बाजी मारी।