इंदौर: लसुड़िया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास खाली मैदान से 5 आरोपियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Mar 31, 2024 इंदौर की लसुड़िया थाना पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास स्थित खाली मैदान पर डकैती योजना बनाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं आरोपियों के पास से कई हथियार भी पुलिस के द्वारा बरामद किए गए हैं। वही पकड़े गए आरोपियों के नाम राहुल, यशवंत, विशाल, जितेंद्र, शुभम बताए जा रहे है। वही पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।