इंदौर: चंदननगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाकू बाजी करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, रंग लगाने की बात पर हुआ था विवाद
Indore, Indore | Mar 31, 2024 इंदौर मे रंग पंचमी के मौके पर रंग लगाने की बात पर दो पक्षों में विवाद होने का मामला सामने आया था, जिसमें आरोपियों ने फरियादी जितेंद्र पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था, वही चंदन पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर धारा 307 के हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी, जिसपर पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।