दरभंगा: मोहर्रम पर्व को लेकर दरभंगा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च
मोहर्रम पर्व को लेकर दरभंगा मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाको का जिला मुख्यालय मे मुहर्रम पर्व को देखते हुए फ्लैग मार्च रविवार को दोपहर 1 बजे निकाला। इस दौरान उन्होंने लोगो से सदियों से चली आ रही परंपरा के साथ आपसी मिलन के वातावरण मे इस त्यौहार को मनाए जाने की अपील की।