मीनापुर: मुहर्रम को लेकर थाना परिसर मीनापुर में शांति समिति की बैठक हुई । अध्यक्षता सीओ कुणाल गौरव ने की ।
मुहर्रम को लेकर थाना परिसर मीनापुर में शांति समिति की बैठक हुई । अध्यक्षता सीओ कुणाल गौरव ने की । थानाध्यक्ष संतोष कुमार रजक ने मुहर्रम का पर्व शांति व भाईचारा के माहौल में मनाने का आह्वान किया । डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है । इसका उलंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी । उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक 25 लोगों के नाम से लाइसेंस निर्गत हुआ ।