नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाइट चौराहे पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहाँ इंडियन ऑयल के एक टैंकर में अचानक हल्की सी आग लग गई। गनीमत रही कि आग विकराल रूप नहीं ले पाई। टैंकर से चिंगारी उठती देख आस-पास के होटल कर्मी और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए 4 फायर सिलेंडरों की मदद से फौरन आग पर काबू पा लिया।