बरडीहा: बरडीहा में तीन अवैध महुआ शराब की भट्ठियां ध्वस्त
Bardiha, Garhwa | Mar 25, 2026 रामनवमी त्योहार के मद्देनजर बरडीहा थाना के लोका गांव के आसपास इलाके में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन अलग अलग स्थानों पर करीब 600 किलो जावा महुआ विनष्ट किया गया.साथ ही शराब बनाने के उपकरण भी नष्ट कर दिए गए.इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया