आरा: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मोरथ गांव में विषैले सांप के डसने से एक बच्ची की मौत हो गई
Arrah, Bhojpur | Sep 18, 2025 जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मोरथ गांव में बुधवार की देर रात विषैले सांप के डसने से बएक बच्ची की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृत बच्ची उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मोरथ गांव निवासी मुन्ना महतो की 10 वर्षीया पुत्री राखी कुमारी है